नाकोड़ा रोड पर रेडीमेड शोरूम का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व समाजजनों ने की शिरकत
बालोतरा। नाकोड़ा रोड स्थित विश्वकर्मा पोल के पास रेडीमेड शोरूम का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया।
उद्घाटन अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बाड़मेर जिला प्रभारी मूलाराम सांखला, बालोतरा पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह राठौड़, जसोल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, भाजपा जिला संयोजक उमेश सोनी, पूर्व वार्ड पंच हरचंद सोलंकी सहित प्रजापत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान अतिथियों ने शोरूम संचालक को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए व्यवसाय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने भी भाग लिया।
नए रेडीमेड शोरूम के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार के रेडीमेड परिधानों की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
What's Your Reaction?







