जन्मदिन पर अनूठी पहल: पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

May 25, 2026 - 19:01
 0  90
जन्मदिन पर अनूठी पहल: पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

रोजाना दाना-पानी की व्यवस्था का लिया संकल्प

नागौर।

 भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नागौर डेह रोड स्थित श्री बालाजी स्टील की ओर से जन्मदिवस के अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान दर्जनों पेड़ों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी और दाना रखने की व्यवस्था की गई।

 श्री बालाजी स्टील के सुरेश टाक ने बताया कि प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी परिंडों में नियमित रूप से पानी और दाना डाला जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे बेजुबान पक्षियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार परिंडे लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी एवं भोजन की व्यवस्था करें।

इस अवसर पर रोहित टाक, नवनीत अटल, अजमल, मजीद, इदरीश, अब्बास, मुकेश, याकूब और धर्मेंद्र सोलंकी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिदिन परिंडों में पानी भरने और दाना डालने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow