चरागाह भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग

May 13, 2026 - 16:15
 0  70
चरागाह भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग

सरदारनगर में मिट्टी खनन से पर्यावरण और मवेशियों पर मंडरा रहा खतरा

बनेड़ा।

उपखण्ड सर्किल की सरदारनगर ग्राम पंचायत की चरागाह भूमि पर कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सरदारनगर की चरागाह भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है।

यहां से निकाली जा रही मिट्टी को आसपास के गांवों और औद्योगिक संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और चरागाह भूमि पर लगे पेड़-पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। खनन के कारण भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे मवेशियों के हादसे का खतरा बढ़ गया है।

 ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मामले की जानकारी होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

 ग्रामीणों ने अवैध खनन को तुरंत रुकवाकर चरागाह भूमि को सुरक्षित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल कुमावत, कैलाश कुमावत, राजू तेली, मोनू कुमावत और मोनू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow