गैंग रेप पीड़िता पर बयान बदलने का बनाया दबाव,

Dec 23, 2025 - 09:40
Dec 23, 2025 - 09:42
 0  31
गैंग रेप पीड़िता पर बयान बदलने का   बनाया दबाव,

दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता को कोर्ट में बयान बदलने के लिये मारपीट करने व धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि पीड़िता ने 17 दिसम्बर को थाने रिपोर्ट दी। जिसमे अशरफ, साईना उर्फ जेसलीन, शाहरूख उर्फ बबलू, आमीर, सोयम, सानवीर, फैजान, सोयब, खालिद के विरूद्ध गैंग रेप का आरोप लगाया ।

पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार 9 आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया दिया गया था।

 लेकिन पीड़िता का भाई जितेन्द्र हरदासानी जो नवीन सबनानी व रमेष सबनानी के साथ मिलकर कोर्ट में बयान बदलवाने के लिये पीडिता से मारपीट करता है, तथा नवीन सबनानी ने पीड़िता से खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर आरोपियो के खिलाफ न्यायालय में दिए गए बयान को बदलवाने का दबाव बना रहा है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने कार्यवाही करते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया ।

 गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपीगण की तलाष शुरू कर लगातार पीछा करते हुए आरोपी जितेन्द्र हरदासानी व नवीन को 22 दिसम्बर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गठित पुलिस टीम:-

  1. षिवराज गुर्जर थानाधिकारी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा
  2. अषोक सोनी एएसआई थाना कोतवाली जिला भीलवाडा। 3. 
  3. सत्यकाम सिंह एएसआई थाना कोतवाली जिला भीलवाडा
  4. पिंकी कुमारी हैड कानि. थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।
  5. संजय कुमार कानि. थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।
  6. हंसराज कानि. थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. जितेन्द्र उर्फ बिट्टु पुत्र श्री भोजराज हरदासानी उम्र 3़6 साल निवासी आर ई 64, पंचवटी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा। 2. नवीन सबनानी पुत्र श्री रमेशचन्द्र सबनानी उम्र 38 साल निवासी 22/80, नाथद्वारा सराय, नई शाम की सब्जी मंडी रोड थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow