गणेश मंडल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला बैठक आयोजित।

Oct 4, 2025 - 20:35
 0  107
गणेश मंडल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला बैठक आयोजित।

भीलवाड़ा।देश के देवांश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने हेतु उनके आव्हान पर आत्मनिर्भर संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन।

 गणेश मंडल भीलवाड़ा द्वारा मंडल अभियान संयोजक रतनलाल आचार्य के सानिध्य में आरटीओ सर्कल तीन नंबर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

 जिसमें मुख्य अतिथि जिला मंत्री भाजपा लादू लाल जाट रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने की।

 विशिष्ट अतिथि संत शिरोमणि मुरारी पांडे, पार्षद सूरज बिश्नोई व पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई रहे।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री लादू लाल जाट ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी  के आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु हम सब हर एक कार्यकर्ताको पूर्ण समर्पित हो ज्यादा से ज्यादा लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाने हेतु प्रेरित करना है व संकल्प दिलाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश सोनी ने मंडल कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी जी के विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने हेतु हम सबको आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जो 25 सितंबर 2025 दीनदयाल जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर 2025 अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती तक चलाया जाएगा ।

जिसमें हमें होने वाले हर कार्यक्रम को जी जान से समर्पित होकर करना है।

 कार्यक्रम में कार्यक्रम के मंडल सहसंयोजक एडवोकेट तेजेंद्र शक्तावत, पवन राठी, व चेतन चौबे, पंकज प्रजापत, भेरू सिंह भाटी, दिनेश छिपा, बंटी छिपा, विनोद शर्मा,राजेश शर्मा, मदन आचार्य, माधव लाल बिश्नोई, प्रेम शंकर आचार्य, महावीर सेन, सौरभ काबरा, जगदीश चंद्र नौसलिया, रामप्रसाद पुरोहित, बंटू व्यास, दीपक पाराशर, सहित कहीं मंडल कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी से आत्मनिर्भर भारत हेतु स्वदेशी संकल्प पत्र भरवा गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow