कालिंजरी गेट मार्ग पर नाला निर्माण कार्य जारी, मार्ग अस्थायी रूप से बंद

Jun 27, 2025 - 14:45
Jun 27, 2025 - 14:52
 0  216
कालिंजरी गेट मार्ग पर नाला निर्माण कार्य जारी, मार्ग अस्थायी रूप से बंद

शाहपुरा।

 शाहपुरा-भीलवाड़ा मार्ग स्थित कालिंजरी गेट पर इन दिनों नाला निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण के चलते वर्तमान में यह मार्ग पूर्णतः बंद है तथा आवागमन को बाईपास मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

 यह नाला वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या के समाधान हेतु बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

 स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य को लेकर संतोष जताया है और नगर परिषद के सभापति के प्रयासों की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow