राजसमन्द झील ऑवरफ्लॉ, बनास नदी में व्यर्थ बह रहा पानी।

Oct 6, 2025 - 09:31
 0  147
राजसमन्द झील ऑवरफ्लॉ, बनास नदी में व्यर्थ बह रहा पानी।

पानी को फुकिया बांध में लाने की मांग

गोवलिया:- बंशी लाल माली

भीलवाड़ा क्षेत्र की लास्ट सीमा पर बना कच्ची दीवार का फूक्या बांध जिस की दीवार भीलवाड़ा में आती है वह तालाब का पूरा पेटा राजसमंद में आता है/ राजसमंद झील के ऊपरी क्षेत्र में अच्छी बरसात पानी आवक से राजसमन्द झील ऑवरफ्लॉ हो कर यह पानी वापिस बनास नदी में व्यर्थ जा रहा है।

 यदि इस पानी को नई नहरों व नहरों की रखरखाव कर पानी को नहरों के द्वारा चन्द्र भागा नदी में प्रवाहित कर फुकिया बांध में पानी छोड़ा जाता है तो वर्षों से पानी के अभाव में जीर्ण अवस्था में पहुंच गया है।

 यदि पानी पहुंचता है तो क्षेत्र में पानी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा और कुंवारियां क्षेत्र के तालाब को भी पानी पहुंचाया जाए।

 *खारी फिडर को चौड़ीकरण किया जाए*

राजसमंद झील को भरने के लिए निकल रही नहर जो बनास नदी पर बने नन्दसमन्द बांध से राजसमन्द झील को भरती है उसको चौड़ीकरण किया जाए जिससे गोमती नदी व खारी फिडर से झील शीघ्र भरने के बाद ऑवर फ्लो पानी नहरों द्वारा वर्षों से पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जा सकता है ।

राजसमंद झील से चन्द्रभागा नदी द्वारा फुकिया बांध व पोटला क्षेत्र के राईथलिया बांध को पानी मिल सकता है और साथ ही कुंवारियां क्षेत्र के नाहर सागर तालाब व अन्य छोटी बड़ी नाड़ियां को भर सकते हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow