पुर क्षेत्र में 18 अगस्त मंगलवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Aug 17, 2026 - 20:49
Aug 17, 2026 - 20:50
 0  46
पुर क्षेत्र में  18 अगस्त मंगलवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

पुर/भीलवाड़ा। विद्युत विभाग की ओर से 18 अगस्त मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी पुर ग्रिड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान पुर, बजरंगपुरा बस स्टैंड, चुंगी नाका, खेल मोहल्ला, माली मोहल्ला, अमृत चौक, कोठारी मोहल्ला, नीलकंठ के पास, ग्यारस माता कॉलोनी, शिव नगर, माली खेड़ा, बलिया खेड़ा, खारोलिया खेड़ा, कुमारिया खेड़ा, जाटों का खेड़ा, चित्तौड़ हाईवे, अपोलो टायर के आसपास, नौगांव चौराहा, हजारी खेड़ा चौराहा, अलास्का, छात्रावास, केआरपुरम, महेशपुरम सहित 33/11 केवी पुर जीएसएस से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की तैयारी रखने की अपील की है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow