नौमान खान बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

Mar 9, 2024 - 04:15
 0  66
नौमान खान बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

भीलवाडा:-भैरू लाल माली

 टपूकड़ा में कांग्रेस पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नौमान खान को ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा एवं जावेद खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मकबूल खान को महासचिव, साहिल खान ब्लॉक सचिव, जयविंदर राठी ब्लॉक मीडिया प्रभारी, तैयब खान कोषाध्यक्ष, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश यादव एवं जिला अध्यक्ष मनीषा बानो, जिला महासचिव सकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष आसम खान, कैलाश चंद सिसोदिया एवम जिला किसान मोर्चा बहरोड कोटपूतली की मौजूदगी में, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के बाद ब्लॉक टपूकड़ा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर रहने एवं आमजन की समस्याओं का निदान करने की अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow